आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवक की मौत • मामला तिर्वा कोतवाली के उमरायपुर्वा ग्राम का है। रिपोर्ट अवनीश चंद्र उर्फ छोटे भाई कन्नौज। बु...
आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवक की मौत
• मामला तिर्वा कोतवाली के उमरायपुर्वा ग्राम का है।
रिपोर्ट अवनीश चंद्र उर्फ छोटे भाई
कन्नौज।
बुधवार की देर सायंकाल अचानक मौसम बदला और बिजली कड़कने के साथ ही बारिश की शुरूआत हो गई। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
उल्लेखनीय है कि, बुधवार की सायंकाल अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली के ग्राम उमरायपुर्वा निवासी रामनरेश का 25 वर्षीय पुत्र आशिक अपने खेत में धान की फसल देखने गया था तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।
मामले की जानकारी पर परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिजन आशिक को लेकर उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने आशिक की मौत की पुष्टि कर दी।
आशिक की मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम और करुण क्रंदन का सिलसिला शुरू हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजे जाने की तैयारी शुरू की गई है।
मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को दिए जाने के बाद मृतक के परिजनों को दैवीय आपदा के तहत मदद का आश्वाशन दिया गया है।
आशिक की शादी बीते वर्ष शिखा से हुई थी और उसका एक पांच से छह माह का बच्चा भी है। परिवार में आशिक 6 भाई हैं, एक बहन की शादी हो चुकी है।
No comments