बारिश में जाम से जूझ रहे ट्रक चालकों के लिए एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की अनूठी पहल, नाश्ता-पेयजल की व्यवस्था। टंडवा, चतरा। ब्यूरो रिपोर्ट अशोक ...
बारिश में जाम से जूझ रहे ट्रक चालकों के लिए एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की अनूठी पहल, नाश्ता-पेयजल की व्यवस्था।
टंडवा, चतरा। ब्यूरो रिपोर्ट
अशोक बंटी राज
टंडवा कोयला परिवहन में लगे ट्रक चालकों की परेशानियों और उनकी मूलभूत जरूरतों को देखते हुए एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा प्रबंधन ने मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए एक सराहनीय पहल शुरू की है। बारिश के दौरान कोयला परिवहन मार्ग पर जाम में फंसे ट्रक चालकों को अब नाश्ते के पैकेट और पेयजल की बोतलें उपलब्ध कराई जा रही हैं। बारिश के मौसम में कोयला परिवहन के दौरान कई बार ट्रकों की लंबी कतार लग जाती है। ऐसे में चालक घंटों जाम में फंसे रहते हैं। लंबे इंतजार के बीच भोजन और पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से उन्हें शारीरिक परेशानी के साथ मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ता है।



No comments