FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

चौपारण में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 चोरी की बाइक समेत 285 लीटर महुआ शराब जब्त

चौपारण में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 चोरी की बाइक समेत 285 लीटर महुआ शराब जब्त हजारीबाग/अशोक बंटी राज चौपारण। हजारीबाग जिले के चौप...

चौपारण में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 चोरी की बाइक समेत 285 लीटर महुआ शराब जब्त


हजारीबाग/अशोक बंटी राज


चौपारण। हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बातरी में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान छह मोटरसाइकिल और करीब 285 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। जांच में सभी छह मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई हैं। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि चौपारण थाना क्षेत्र के अम्बातरी गांव में चोरी की मोटरसाइकिलों से अवैध महुआ शराब की ढुलाई कर बिहार भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने अम्बातरी गांव स्थित नदी के आसपास के इलाके में कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही शराब तस्कर मोटरसाइकिल छोड़कर नदी की ओर भाग निकले। तलाशी के दौरान पुलिस ने 02 स्प्लेंडर, 02 होंडा साइन, 01 ग्लैमर और 01 टीवीएस समेत कुल छह मोटरसाइकिल बरामद कीं। इन मोटरसाइकिलों पर करीब 285 लीटर अवैध महुआ शराब लदी हुई थी। पुलिस ने जब्त मोटरसाइकिलों के इंजन, चेचिस और रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की तो सभी वाहन चोरी के पाए गए। मामले में चौपारण थाना में संबंधित धाराओं के तहत पांच नामजद शराब तस्करों एवं छह मोटरसाइकिल मालिकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जब्त सामान

06 मोटरसाइकिल करीब 285 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद वाहनों में ग्लैमर, स्प्लेंडर, होंडा साइन और टीवीएस मोटरसाइकिल शामिल

छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी

कार्रवाई में चौपारण थाना प्रभारी पु०अ०नि० पंकज कुमार, पु०अ०नि० सुनील कुमार सिंह, पु०अ०नि० सुबिन्द्र राम, स०अ०नि० बादल कुमार महतो तथा चौपारण थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस द्वारा शराब तस्करी और चोरी के वाहनों के इस्तेमाल के मामले में आगे की जांच की जा रही है।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं