विधायिका के बाद अब न्यायालय की राह, अंबा प्रसाद ने पास की AIBE परीक्षा हजारीबाग/अशोक बंटी राज हजारीबाग। पूर्व विधायक सह कांग्रेस की राष्ट्...
विधायिका के बाद अब न्यायालय की राह, अंबा प्रसाद ने पास की AIBE परीक्षा
हजारीबाग/अशोक बंटी राज
हजारीबाग। पूर्व विधायक सह कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। परीक्षा में सफलता के बाद उनके सार्वजनिक जीवन में कानून के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। AIBE परीक्षा पास करने के बाद अंबा प्रसाद ने कहा कि अब राजनीति के साथ-साथ न्यायालय के माध्यम से भी जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा, “राजनीति के गलियारों के साथ-साथ न्यायालय के गलियारों में भी हम कदम बढ़ा चुके हैं। विधायिका का अनुभव है और कार्यपालिका की कार्यशैली को भी समझा है। अब विधायिका और कार्यपालिका के बीच की कश्मकश में फंसी जनता के लिए न्याय की गुहार भी लगाऊंगी।” अंबा प्रसाद ने कहा कि जनता के साथ होने वाले अन्याय और प्रताड़ना के खिलाफ वे पहले भी आवाज उठाती रही हैं। अब कानूनी लड़ाई के माध्यम से भी लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में प्रयास करेंगी। उन्होंने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा, “आपकी अंबा आप लोगों के आशीर्वाद से AIBE की परीक्षा पास कर गई है।”
AIBE परीक्षा में सफलता के बाद अंबा प्रसाद के सार्वजनिक जीवन में विधायिका से कानून के क्षेत्र तक एक नया अध्याय जुड़ गया है। उनके इस कदम को उनके समर्थकों द्वारा नई जिम्मेदारी और नई भूमिका की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।



No comments