FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 39 गुम मोबाइल बरामद कर वास्तविक धारकों को सौंपे

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 39 गुम मोबाइल बरामद कर वास्तविक धारकों को सौंपे हजारीबाग/अशोक बंटी राज  हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार क...

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 39 गुम मोबाइल बरामद कर वास्तविक धारकों को सौंपे


हजारीबाग/अशोक बंटी राज 


हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देशानुसार जिले की पुलिस ने CEIR पोर्टल पर दर्ज गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर विशेष कार्रवाई की। अभियान के तहत हजारीबाग जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए कुल 39 मोबाइल फोन बरामद किए गए।शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को पुलिस कार्यालय हजारीबाग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में बरामद सभी 39 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर धारकों ने हजारीबाग पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), हजारीबाग, तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।



पुलिस अधिकारियों ने बताया कि CEIR पोर्टल में दर्ज गुम मोबाइल की बरामदगी के लिए जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 39 मोबाइल की बरामदगी और उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया जाना हजारीबाग पुलिस की तकनीकी दक्षता और सक्रियता को दर्शाता है। पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई में शामिल सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के कार्य की सराहना की है।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं