NTPC के DGM गौरव को 11 वर्ष की पुत्री अन्वी ने अग्नि मुख देकर अन्तिम विदाई फतुहा गंगा घाट पर दी गई। पापा आप कहां चले गए अब मैं किसकी गों...
NTPC के DGM गौरव को 11 वर्ष की पुत्री अन्वी ने अग्नि मुख देकर अन्तिम विदाई फतुहा गंगा घाट पर दी गई।
पापा आप कहां चले गए अब मैं किसकी गोंद में खेलुगा हमें कौन घुमाएंगे आप बातों दो। :- पुत्री अन्वी
बड़कागांव/ हजारीबाग
एनटीपीसी के उपमहाप्रबंधक कुमार गौरव का भारतीय संस्कृती रिती रिवाज से बिहार नालन्दा के एक नगरसराय प्रखंड के हासेपुर गांव निवासी एनटीपीसी के उपमहाप्रबंधक शहीद गौरव को अन्तिम विदाई फतुहा गंगा घाट पर 11 वर्ष की पुत्री अन्वी ने नमःआंखों श्रद्धांजलि के साथ अग्नी मुख देकर अंतिम संस्कार किया गया।
पिता स्वर्गीय रामेश्वर प्रसाद सिंह की मौत के बाद मां ने बेटे का किया था लालन-पालन
NTPC कार्यपालक अभियंता हजारीबाग द्वारा आंदोलन की तैयारी
NTPC कार्यपालक पदाधिकारी हजारीबाग एवं अन्य तापविद्युत परियोजना के अधिकारीयों ने भारत सरकार के कोयला मंत्रालय विधुत मंत्रालय तथा झारखंड सरकार से मांग किया है कि हत्यारो को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर फांसी कि सजा दे। यह घटना एनटीपीसी अधिकारियों के लिए शर्मदायक है। एनटीपीसी के संघ अध्यक्ष कमला राम रजक ने घटना की निंदा करते हुवे बताया की एनटीपीसी देशवासियों के विकास की कड़ी है। एनटीपीसी कर्मी रात दिन एक कर के कोयला खनन कर देश के विभिन्न विधुत परियोजना में भेजते हैं। जिससे विधुत उत्पादन कर देश को रौशनी दे सके। हम सभी एनटीपीसी के अधिकारीयों ने केन्द्र सरकार और राज्य सरकार एवं हजारीबाग जिला प्रशासन से मांग करते है कि इस घटना को उच्चस्तरीय जांच एवं सी बी आई की जांच कराई जाए। तभी अन्तिम निष्कर्ष निकले। और हत्यारा को अतिशीघ्र गिरफ्तार किया जाए। गिरफ्तार नहीं होने तक आंदोलन करने का निर्णय लिया है। तथा एनटीपीसी कार्यपालक अभियंता ने झारखंड सरकार एवं केन्द्र सरकार के अधीन कार्य करने वाले अभियंता संघ हजारीबाग से आग्रह करती है कि इस दुःख कि घड़ी में एनटीपीसी कोयला खनन परियोजनाओं के अभियंता के साथ मजबूती के साथ हाथ से हाथ मिला कर खड़े हो। तभी शहिद कुमार गौरव का सच्चा श्रद्धांजलि होगी। अभियंताओं को संगठित होकर इस आंदोलन को तेज करने की आवश्यकता है। शहिद कुमार गौरव की पत्नी को भारत सरकार के अधीन एनटीपीसी में सरकारी नौकरी को सुनिश्चित करें। बिमा की राशि प्रत्येक कार्यपालक अभियंता को 50 लाख होना एवं पत्नी को नौकरी मिलना चाहिए नहीं मिलने तक हम सभी लड़ाई लड़ेंगे। उक्त सहाय की जानकारी एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी सह अभियंता संघ अध्यक्ष कमला राम रजक ने दी।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100
No comments