PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन। पतरातु रामगढ़ Ashok Banty Raj पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर PVUNL परिव...
PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन।
पतरातु रामगढ़
Ashok Banty Raj
पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर PVUNL परिवार के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने टाउनशिप ग्राउंड में एकत्र होकर पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ ‘होलिका दहन’ का आयोजन किया। इस अवसर पर होलिका दहन की विधि-विधान से पूजा ए.के. सहगल, सीईओ, PVUNL एवं रेनु सहगल, अध्यक्षा (स्वर्णरेखा महिला समिति) द्वारा संपन्न की गई। कार्यक्रम में अनुपम मुखर्जी, सीजीएम (प्रोजेक्ट), बिश्नु दत्ता दास, जीएम (प्रोजेक्ट) तथा मनीष खेतरपाल, जीएम (ओ एंड एम) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, जिसे सभी ने श्रद्धा भाव से मनाया। इस दौरान कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं तथा सामूहिक पूजा-अर्चना में भाग लिया। पूरे वातावरण में भाईचारे, एकता और उत्सव का उल्लास देखने को मिला, जिसने PVUNL परिवार की आपसी सद्भावना को और सुदृढ़ किया।
पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर PVUNL परिवार के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने टाउनशिप ग्राउंड में एकत्र होकर पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ ‘होलिका दहन’ का आयोजन किया। इस अवसर पर होलिका दहन की विधि-विधान से पूजा ए.के. सहगल, सीईओ,PVUNL एवं रेनु सहगल, अध्यक्षा (स्वर्णरेखा महिला समिति) द्वारा संपन्न की गई। कार्यक्रम में
अनुपम मुखर्जी, CGM (प्रोजेक्ट), बिश्नु दत्ता दास, जीएम (प्रोजेक्ट) तथा मनीष खेतरपाल, जीएम (ओ एंड एम) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, जिसे सभी ने श्रद्धा भाव से मनाया। इस दौरान कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं तथा सामूहिक पूजा-अर्चना में भाग लिया। पूरे वातावरण में भाईचारे, एकता और उत्सव का उल्लास देखने को मिला, जिसने PVUNL परिवार की आपसी सद्भावना को और सुदृढ़ किया।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

No comments