NML के चट्टी-बरियातु परियोजना द्वारा वार्षिक पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ। केरेडारी हजारीबाग अशोक बंटी राज केरेडारी: NTPC म...
NML के चट्टी-बरियातु परियोजना द्वारा वार्षिक पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ।
केरेडारी हजारीबाग
अशोक बंटी राज
केरेडारी: NTPC माइनिंग लिमिटेड के चट्टी-बरियातु कोयला खनन परियोजना के सामुदायिक विकास–कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के पहल के तहत वार्षिक पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 10 मार्च को किया गया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन CBCMP के परियोजना प्रमुख धनंजय श्रीखंडे द्वारा किया गया। इस टूर्नामेंट में परियोजना प्रभावित गांवों की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं, जो विजेता बनने के गौरव के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। इस अवसर पर CBCMP के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा चट्टी-बरियातु के मुखिया झरीलाल महतो तथा पूर्व मुखिया सुंदर गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग





No comments