FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

पूनम साहू के द्वारा अनर्गल बयान को अखिल भरतिये तैलिक साहू समाज प्रखंड इकाई ने की निंदा।

पूनम साहू के द्वारा अनर्गल बयान को अखिल भरतिये  तैलिक  साहू समाज  प्रखंड इकाई ने की निंदा। केरेडारी हजारीबाग   केरेडारी: राष्ट्रीय तैलीक साह...

पूनम साहू के द्वारा अनर्गल बयान को अखिल भरतिये  तैलिक  साहू समाज  प्रखंड इकाई ने की निंदा।


केरेडारी हजारीबाग 


केरेडारी: राष्ट्रीय तैलीक साहू समाज के केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष सुरेश साव ने सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू द्वारा 5 मार्च को हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नापो गांव में  घटित घटना पर बड़कागांव विधानसभा के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को लेकर दिए गए बयानों की प्रेस वार्ता आयोजित कर की कड़ी निंदा। अपने ब्यान में सुरेश साव ने कहा कि बड़कागांव के नापो में घटित घटना पर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में पीड़ित परिवार के लोग ग्रामीणों और परिजनों संग बड़कागांव मुख्य चौक पर शव के साथ अपनी मांग पर अड़े थे। इस दौरान पूरा घटनाक्रम को पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में अंजाम दिया जा रहा था। इसी बीच हजारीबाग लोक सभा के बड़कागांव विधासभ सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को अपने ओछी बयाने से प्रताड़ित करने का काम किया जो सरासर निंदनीय है। किसी के बेटी पर इस तरह के अमर्यादित ब्यान की तैलीक साहू समाज घोर निंदा कर है। साथ तैलीक साहू समाज ने निर्णय लिया है कि तैलीक साहू समाज के भविष्य में होने वाले किसी भी कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाएगा। मैं समाज से मांग करता हूं कि उसे तैलीक साहू समाज से बहिष्कृत किया जाए।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं