FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Breaking News

latest

मंगला जुलूस के दौरान एक डीजे सेट की पुलिस ने किया जब्त

मंगला जुलूस के दौरान एक डीजे सेट की पुलिस ने किया जब्त Hazaribagh Jharkhand  पर्व-त्योहारों के दौरान माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार क...

मंगला जुलूस के दौरान एक डीजे सेट की पुलिस ने किया जब्त


Hazaribagh Jharkhand 



पर्व-त्योहारों के दौरान माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार किसी भी प्रकार के डीजे के प्रयोग पर सख्त मनाही है। इस संबंध में जिला प्रशासन, हजारीबाग द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। वोइसी क्रम में मंगला जुलूस के दौरान डीजे के प्रयोग की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक डीजे को जब्त कर लिया।

गौरतलब है कि पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन हजारीबाग द्वारा व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने सभी आयोजनकर्ताओं एवं आमजन से अपील की है कि पर्व-त्योहारों के दौरान डीजे का प्रयोग न करें तथा न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें, ताकि सभी पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100


हजारीबाग में पहला मंगला शोभा यात्रा भव्य तरीके से निकाला गया। ये दृश्य झंडा चौक का है।



No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं