केरेडारी के बेलतु गांव में मां सरस्वती विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र बेलतु गांव में पुलिस छावनी में ...
केरेडारी के बेलतु गांव में मां सरस्वती विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प
हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र बेलतु गांव में पुलिस छावनी में तब्दील, स्थिति पूर्णतः नियंत्रण और शांत।
केरेडारी हजारीबाग
अशोक बंटी राज
हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के बेलतु गांव में शनिवार को रात्रि लगभग 8 से 9 बजे के बीच में सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान दो संप्रदायों के बीच झड़प हो गई। पूरी घटना बेलतु पीटेक से बाजार टांड़ के बीच में हुई है। पथराव से कई लोग घायल हुए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि झड़प के दौरान दोनों ओर से पत्थरबाजी भी हुई। और प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान भड़काऊ गाने बजाने से विवाद उत्पन्न हुआ हैं, हालांकि इसकी मुख्य वजह की पुलिस जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जिला प्रशासन को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। और स्थिति पूर्णतः नियंत्रण और शांत करने में प्रशासन सफल रही है। और दोनों संप्रदायों के लोगों को समझाने का प्रयास में जुटे हैं। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। हजारीबाग डीसी शशि प्रकाश सिंह और एसपी अंजनी अंजन ने पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने कहा है कि घटना में दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और जिला प्रशासन स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। घटनास्थल पर बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार के साथ चार थाना प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति को सामान्य बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj



No comments