प्रखंड क्षेत्र में सौहार्द से मनी होली, खूब उड़ा अबीर और गुलाल। मुखिया दिनेश साव ने असहाय परिवारों को राशन सामग्री व आर्थिक मदद देकर रंग गुल...
प्रखंड क्षेत्र में सौहार्द से मनी होली, खूब उड़ा अबीर और गुलाल।
मुखिया दिनेश साव ने असहाय परिवारों को राशन सामग्री व आर्थिक मदद देकर रंग गुलाल लगा कर लोगो को दिया बधाई।।
Ashok Banty Raj
केरेडारी : नफरतों को भूलकर मिले गले और अबीर लगाकर बांटी खुशियां। इस प्रकार उल्लास का पर्व होली प्रखंड में बुधवार को सम्पन्न हो गया। प्रखंड में शांति और सद्भाव पूरी तरह कायम रहा। आपसी द्वेष व भेद भाव को भूलकर लोगों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर बधाइयां दी। होली पर्व को लेकर चारों ओर उल्लास का वातावरण रहा। बच्चे युवा युवतियों महिलाएं और बुजुर्ग सभी पर्व की मस्ती में सराबोर रहे। सोमवार की रात होलिका दहन के साथ ही पूरा माहौल उल्लास और उमंग में डूब गया। लेकिन मंगलवार को पूर्णिमा व चन्द्रग्रहण को ले होली नही मनाई गई। बुधवार सुबह से ही ढोल, मंजीरों के साथ युवा एवं बुजुर्गों की टोली प्रखंड के विभिन्न मोहल्ला एवं गांव के टोलों में निकालकर फगुवा की गीतों से लोगों को खूब आनंदित किया। होली में खूब मौज और मस्ती की। सुबह से लेकर दोपहर के 3:00 बजे तक पिचकारियों में रंग डालकर एक दूसरे पर रंग डालते रहे और उसके बाद अबीर का दौर चला जो देर रात तक लोग एक दूसरे के घर जाकर अबीर लगाकर पर्व के उल्लास में डूबे रहे। प्रखंड प्रशासन ने शांति और सद्भाव के लिए सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किए थे।
मुखिया दिनेश साव ने असहाय परिवारों को राशन सामग्री व आर्थिक मदद देकर रंग गुलाल लगा कर लोगो को दिया बधाई।
केरेडारी प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष सह कंडाबेर पंचायत मुखिया दिनेश साव ने पिछले वर्ष की भाती इस वर्ष भी अपने पंचायत के असहाय परिवारों को राशन सामग्री व आर्थिक मदद देकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली महापर्व मनाया। और हिंदी पंचांग के अनुसार नया वर्ष की एवं होली का शुभकामनाएं अपने पंचायत वासियों दिया। और चौक चौराहे एवं बजार टांड़ स्थित मटका कार्यक्रम आयोजित में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो दही मटका फोड़ा, और पूरा दिन अपने पंचायत वासियों के साथ होली महापर्व मनाया। जिससे स्थानीय लोगों ने मुखिया दिनेश साव को सहराना की। लोगो ने यह भी कहा कि आज के दिन मुखिया नहीं बेटा बन कर पूरे गांव में लोग से मिल कर खुशियां बाट रहा हैं।
https://www.facebook.com/share/v/1E1bXStEve/?mibextid=wwXIfr















No comments