FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

नापो खुर्द में बीते रात की घटना में हमलावरों ने स्कार्पियो से कुचला दो की मौत छ:घायल ।

बड़कागांव नापो खुर्द में बीते रात की घटना में हमलावरों ने स्कार्पियो से कुचला दो की मौत छ:घायल । Barkagaon Hazaribagh  Ashok Banty Raj   बड़...

बड़कागांव नापो खुर्द में बीते रात की घटना में हमलावरों ने स्कार्पियो से कुचला दो की मौत छ:घायल ।


Barkagaon Hazaribagh 

Ashok Banty Raj 


 बड़कागांव प्रखंड के नापो खुर्द पंचायत में नापोखुर्द गांव में बीते रात एक दर्दनाक घटना घटी जिसमें सुत्रों के अनुसार कुछ अपराधिक किस्म के लोगों द्वारा  शिव मंदिर बाजार टांड़ में खड़ी एक बेलोरो वाहन व एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया उक्त वाहन प्रकाश साव का बताया गया वहीं दूसरी ओर एक काला रंग के स्कार्पियो गाड़ी  रजिस्ट्रेशन नंबर  JH-01DQ -7798 जो तेज गति में  रविदास मुहल्ला में खड़े  व्यक्तियों को चपेट में ले लिया जिसमें प्रदीप कुमार साव पिता देवानंदन साव उम्र लगभग 28 वर्ष,एंव रोहित साव पिता भीखन साव उम्र करीब 35 वर्ष की मौत ईलाज के लिए ले जाने के क्रम में हो गया वहीं सामने अवस्थित खुशल साव के घर में धक्का मार दिया जिससे बगल में खड़ा बिजली पोल का खंभा टुट गया वहीं घर का बांउड्री व एलबेस्टर क्षतिग्रस्त हो गया लो और स्कार्पियो पलट गई उसके बाद  गाड़ी में सवार लोग शीशा तोड़ कर बाहर निकले और धारदार हथियार अंधाधुंध चलाने लगे जिससे पांच -छ: लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायल व्यक्तियों का ईलाज हजारीबाग व रांची के अस्पताल में चल रहा है यह घटना  लगभग गुरुवार 10 से 11 बजे रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान रोहित साव पिता भीखन साव उम्र करीब 35 वर्ष, वहीं दूसरा प्रदीप कुमार साव उम्र करीब 28 वर्ष पिता देवनंदन साव के रूप में हुई है दोनों मृतकों के दो छोटे छोटे बच्चे हैं वहीं घायल महेंद्र साव,सागर कुमार साव,राजु साव,रोहित कुमार साव व बासुदेव राणा व बिनोद साव के रूप में पहचान की गई। मामले को लेकर बड़कागांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी वहीं  पुलिस आगे की तफ्तीश में जुटी है साथ ही पुलिस अपनी  कारवाई तेज कर दी गई है। 

 इस घटना से नापोखुर्द गांव भय व तनाव व आक्रोश का माहौल 

वहीं  पोस्टमार्टम के बाद शव बड़कागांव चौक जैसे ही पहुंचा पीड़ित परिवार के परिजनों व ग्रामीणों ने मुख्य चौक पर धरना पर बैठ गए और हमलावरों को गिरफ्तार कर फांसी देने पीड़ित परिवार के लोगों को मुआवजा व नौकरी देने बड़कागांव में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण लगाने आदि की मांग कर रहे थे वहीं लोगों का आरोप है कि जिस स्कार्पियो गाड़ी से कुचला गया उसमें पुलिस का बोर्ड लगा था आखिर कोई कैसे पुलिस प्रशासन का बोर्ड लगाकर ऐसा कृत्य कर सकता है ?यह हत्या किसके संरक्षण में की गई? मृतक के मासुम बच्चों का भविष्य क्या होगा ?आदि सवाल पुछा रहे थे। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़कागांव में अपराधी हावी हो गए हैं चाहे बाबुपारा में बुजुर्ग दंपति की हत्या हो या बड़कागांव चौक में जेवर दुकान में गोलीबारी व लुटपाट की घटना या सिकरी युवक की गला रेतकर हत्या पुलिस के हाथ खाली है ।

साथ ही कुछ लोग दबी जुबान बोल रहे थे रंजिश है या वर्चस्व की लड़ाई है या अन्य कोई अन्य कारण इसमें सीधे साधे ग्रामीण भुक्तभोगी हो रहे इसका उद्भेदन पुलिस जल्द  करें वहीं पुलिस सुत्रों का दावा है कि इसमें संलिप्त लोगों में कुछ की गिरफ्तारी हो चुकी है और बहुत जल्द अन्य लोग को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी । घटनास्थल व जाम स्थल पर विधायक रौशनलाल चौधरी,पुर्व विधायक अंबा प्रसाद,जिप सदस्य गीता देवी,एसडीपीओ पवन कुमार,थाना प्रभारी कृष्णा कुमार गुप्ता, सशस्त्र पुलिस बल के जवान व अन्य प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं