FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

महोबा शोभायात्रा में चलते पंच परमेश्वर, शोभा यात्रा में उमडी भीउ व करतब दिखाते News

  शोभायात्रा में चलते पंच परमेश्वर, शोभा यात्रा में उमडी भीउ व करतब दिखाते  हर्षोउल्लाश के साथ मनाया गुरू गोविन्द सिंह का जन्मोत्सव  गुरूद्व...

 

शोभायात्रा में चलते पंच परमेश्वर, शोभा यात्रा में उमडी भीउ व करतब दिखाते 

हर्षोउल्लाश के साथ मनाया गुरू गोविन्द सिंह का जन्मोत्सव
 गुरूद्वारे में अरदास व कीर्तन के साथ हुआ लंगर 
महोबा शहर में निकाली भव्य शोभा यात्रा
महोबा। सिख समुदाय के दसवें गुरू गुरू गोविन्द सिंह की जयन्ती के अवसर पर गुरूद्वारे में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। विभिन्न समुदाय के गणमान्य लोगों ने यहां पहुंच गुरू गोविन्द सिंह के त्याग व बलिदान को याद करने के साथ ही गुरू ग्रन्थ साहब के समक्ष माथा टेक अपनी आस्था अर्पित की।

बाद में भव्य लंगर व शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें आकर्षक झांकियां व पंजाब से आई कन्तका पार्टी के करतब लोगों में आकर्षक का विषय रहे। 
 सिख समुदाय के दशवें व अन्तिम गुरू गुरू गोविन्द सिंह की जयन्ती के अवसर पर सोमवार को मुख्यालय के गांधीनगर स्थित गुरूद्वारे में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। गुरूद्वारा कमेटी ने गुरूद्वारे को दुल्हन की तरह सजाया। सुबह से ही गुरू ग्रन्थ साहब का पाठ व कीर्तन होता रहा।

शहर के विभिन्न धर्मो के तमाम लोगों ने गुरूद्वारा पहुंच गुरू गोविन्द्र सिंह व गुरूग्रन्थ साहब के सामने माथा टेक अपनी आस्था अर्पित की। सुबह से शुरू हुआ यह आयोजन दोपहर दो बजे तक जारी रहा। इस अवसर पर गुरूद्वारे में ही आयोजित किये गये लंगर में हजारों लोगों ने भण्डारा छका। दोपहर बाद गुरू ग्रन्थ साहब व गुरू गोविन्द्र सिंह की भव्य झांकियों के साथ विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें आगे चल रहे पंच प्यारे आकर्षण का विषय रहे। पंच प्यारों के त्याग बलिदान व पवित्रता के प्रति अपना समर्पण व्यक्त करने को सिख समुदाय की दर्जनों महिलाये उनके आगे चलते हुये सडक पर झाडू लगा पानी छिडक रही थी। श्रद्वा व भक्ति का यह समागम लोगों ने जमकर सराहा। शोभा यात्रा गुरूद्वारे स ेचल कर तहसील तिराहा, मुख्य बाजार व ऊदल चौक होते हुये वापिस गुरूद्वारा पहुंच कर समाप्त हो गई। इस बीच हर तिराहे चौराहे में शोभा यात्रा के साथ चल रही पंजाब से आई गन्तका पार्टी ने युद्व कला के अपने कौशल दिखाये। विभिन्न हथियारों से एक दूसरे पर आक्रमण व बचाव करने का सिख युवाओं का अद्भुत कला कौशल बेहद सराहा गया। हर गली चौराहे पर शोभा यात्रा व कर्तव देखने के लिये लोगों की भारी भीड उमडी। 
जगह जगह स्टाल लगा किया शोभा यात्रा का स्वागत
इनसेट। गुरू गोविन्द सिंह जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा का स्वागत करने के लिये जगह जगह सभी समुदाय के लोगों ने स्टाल गलाये हुये है। शोभा यात्रा गुरूद्वारे से शुभारम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी। शहर के आल्हा चौक, कोतवाली रोड, मुख्य बाजार, ऊदल चौक होते हुये गुरूद्वारे पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में शामिल लोगों का जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जगह जगह शहर के विभिन्न समुदाय के लोगों द्वारा स्टाल गला उनके खाने पीने की भी व्यवस्था की थी। एमएलसी जीतेन्द्र सिंह सेंगर, कमलेश चौरसिया, विजय बरसैया आदि ने ऊदल चौक पर पंच परमेश्वर का माल्यार्पण किया तथा गृरु ग्रन्थ साहिब पर पुष्प अर्पित किये। विभिन्न धर्मो के लोगों ने स्टाल लगा शोभा यात्रा मे ंशामिल लोगों का भव्य स्वागत किया।

जनपद महोबा बुन्देलखण्ड भगवती प्रसाद सोनी

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close