चेक पोस्ट बनाकर सभी चार पहिया वाहनों की जांच कर रही है पुलिस News 24 First Express केरेडारी / हजारीबाग केरेडारी आगामी विधान सभा चूनाव घोष...
चेक पोस्ट बनाकर सभी चार पहिया वाहनों की जांच कर रही है पुलिस
News 24 First Express
केरेडारी / हजारीबाग
केरेडारी आगामी विधान सभा चूनाव घोषणा होते हीं प्रखंड प्रशासन सक्रिय हो गया है। अंचलाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी राम रतन वर्णवाल प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार और थाना प्रभारी अजीत कुमार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर देखते हुवे केरेडारी पेट्रोल पंप समीप पुलिस ने चेक पोस्ट बनाया है। यहां 24 घंटे वाहनों की निगरानी की जा रही है और चार पहिया वाहनों की सघनता से जांच की जा रही है। बुधवार को डिप्टी में तैनात उड़न दस्ता दल जेई अशोक कुमार ने बताया कि चेक पोस्ट में तीन शिफ्ट में पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार को कुल 80 वाहन की जांच की गई। हालांकि जांच में किसी तरह का कोई आपत्तिजनक समान बरामद नहीं किया गया।
प्रखंड और अंचल के पर्यवेक्षकों, कर्मियों ड्यूटी में उड़न दस्ता दल में अशोक कुमार चेकिंग पोस्ट में एएसआई अरविंद कुमार, पुलिस नंबर 1630 अनिल कुमार यादव पुलिस नंबर 1592 अशोक कुमार महतो सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 983553310p
No comments