FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

मां विंध्यवासिनी कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन।

  मां विंध्यवासिनी कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन। News 24 First Express  पदमा/हजारीबाग  पदमा हजारीबाग के पदमा प्रखंड स्थ...

 

मां विंध्यवासिनी कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन।


News 24 First Express 

पदमा/हजारीबाग 


पदमा हजारीबाग के पदमा प्रखंड स्थित मां विंध्यवासिनी कॉलेज आफ एजुकेशन में दीपावली के शुभ अवसर पर प्रो. राजेश कुमार तथा प्रो. अविनाश कुमार के निर्देशन में रंगोली प्रतियोगिता  संपन्न हुआ।

महाविद्यालय के प्राध्यापकों के निर्देशन में गंगा, सतलज, निलगिरी तथा हिमालय हाउस के द्वारा प्रशिक्षुओं ने चार रंगोली का निर्माण किया, जिसमें बेहतरीन अनुशासन तथा समन्वय का परिचय दिया।

प्राचार्य सहित अध्यापकों की टीम निर्णायक मंडल ने थीम, कला, प्रस्तुति तथा सौंदर्य के आधार पर मूल्यांकन किया जिसमें, प्रथम स्थान पर नीलगिरी, द्वितीय स्थान पर हिमालय, तृतीय स्थान पर गंगा तथा चतुर्थ स्थान पर सतलज रहा। 

भाग लेने वाले प्रशिक्षुओं में कामेश्वर कुमार पांडे, सुमन कुमारी, ममता कुमारी, स्नेहलता कुमारी, संजीत कुमार शर्मा, सिंपल कुमारी, श्वेता कुमारी, संजना कुमारी, लखन कुमार, रूबी कुमारी, निशांजलि वर्मा, उपेंद्र कुमार दास, साहिल कमर, ब्यूटी कुमारी, बिट्टू कुमार बैठा, वैशाली कुमारी, आशीष कुमार पासवान, कामेश्वर राम प्रमुख रहे। कार्यक्रम में डॉ. वीरेंद्र चौरसिया ने मंच संचालन किया तथा हर्षोल्लास के वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close