आस्था और भक्ति के साथ रंग गुलाल से सरावोर थिरकते भक्तों ने निकाली गणपति विसर्जन यात्राएं गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ • कन्नौज ...
आस्था और भक्ति के साथ रंग गुलाल से सरावोर थिरकते भक्तों ने निकाली गणपति विसर्जन यात्राएं
गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ
• कन्नौज नगर सहित जिले भर में आस्था के साथ विसर्जन यात्राओं के साथ बप्पा को दी गई बिदाई
ब्यूरो रिपोर्ट अवनीश चंद्र उर्फ छोटे भाई
कन्नौज।
अनंत चतुर्दशी से कन्नौज नगर भर में लगभग सभी जगह गणेश महोत्सव का समापन हो गया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष और बच्चों ने बप्पा की विसर्जन यात्राओं में प्रतिभाग किया और रंग गुलाल, के बीच थिरकते और नाचते गाते गणपति को इस कामना के साथ कि, गणपति बप्पा मोरिया,अगले बरस तू जल्दी आ,, बिदाई दी!
बताते चलें कि बीती 14 सितम्बर को गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू होने के साथ ही जिले के कई प्रमुख स्थानों पर गणेश महोत्सव के कार्यक्रमों का शुभारम्भ हुआ था।
मोहल्ला ठाकुरना में ठाकुरना नरेश के नाम से हर वर्ष की भांति इस 13 वर्ष की भी यजमान श्रुति पत्नी सत्यम पांडेय व आकांक्षा पत्नी सिंटू अवस्थी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान गणेश जी को स्थापित किया था और आज विसर्जन के दिन भी उक्त यजमानों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर बप्पा को बिदाई देते हुए कहा कि गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ।
इसके अलावा कन्नौज के नगर में मोहल्ला ठाकुरना,कटरा ,कई काशी राम कालोनी सहित तमाम जगहों पर
1o से 11 दिवसीय कार्यक्रम सभी जगहों पर भाव भक्ति के साथ मनाया गया।
नगर के मोहल्ला ठाकुरना नरेश की शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई विसर्जन स्थल पर समापन हुआ यहां बप्पा का भू विसर्जन किया गया। वहीं पुलिस प्रशासन विसर्जन व्यवस्था पर अपनी नजरें गड़ाए रहे।
शाम तक बप्पा को बिदाई देने का सिलसिला जारी रहा।
यात्रा में प्रमुख रूप से जनता सेवक पवन पांडेय,हरिमोहन तिवारी,गिरीश शुक्ला,राकेश तिवारी,गोपाल तिवारी,रामजी तिवारी,पंकज अवस्थी,मुकेश तिवारी,राहुल दुबे,रजत तिवारी, रितुराज उर्फ छोटू पाण्डेय,कार्तिक पांडेय,अनूप तिवारी,नितिन यादव,दरोगा यादव, मुक्कू तिवारी,रानू तिवारी,गुड्डू गुप्ता,पप्पी गुप्ता,ममतेश तिवारी,अनूप बाजपई,
आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
No comments