FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

मतदाता अधिकारों की रक्षा और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर 28 सितंबर को हजारीबाग में आंदोलन : मुन्ना सिंह

मतदाता अधिकारों की रक्षा और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर 28 सितंबर को हजारीबाग में आंदोलन : मुन्ना सिंह हजारीबाग/अशोक बंटी राज  हजारी...

मतदाता अधिकारों की रक्षा और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर 28 सितंबर को हजारीबाग में आंदोलन : मुन्ना सिंह


हजारीबाग/अशोक बंटी राज 



हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 28 सितंबर को हजारीबाग में प्रस्तावित लोकतांत्रिक आंदोलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है और प्रत्येक मतदाता के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता से जुड़े सवाल लगातार उठा रही है। इन्हीं मुद्दों को लेकर 28 सितंबर को हजारीबाग में लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन किया जाएगा। मुन्ना सिंह ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए है। उन्होंने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों से भी बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की।

बैठक में झारखंड प्रदेश महासचिव सह हजारीबाग प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव, जिला प्रवक्ता मनोज नारायण भगत, NSUI जिला अध्यक्ष अभिषेक राज, विनोद कुशवाहा, निसार खान, रॉकी सिन्हा, कृष्ण किशोर प्रसाद, परवेज अहमद, नवीन कुमार, सोनी मेहता, पंचम पासवान, पूर्व जिला परिषद सदस्य बाबर खान, मकसूद आलम, गुड्डू सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में मुन्ना सिंह ने हजारीबाग वासियों से 28 सितंबर को बड़ी संख्या में पहुंचकर मतदाता अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर आयोजित आंदोलन में सहभागिता करने की अपील की।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!