स्थानांतरित प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई News 24 First Express केरेडारी/हजारीबाग केरेडारी प्रखंड सभागार में विदाई समार...
स्थानांतरित प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई
केरेडारी प्रखंड सभागार में विदाई समारोह का आयोजन दिन बुधवार कोकिया गया। जिसमें स्थानांतरित बीडीओ अमित कुमार को विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता प्रधान लिपिक (बडा बाबु) उमेश कुमार एवं संचालन बीपीओ सुमन कुमार ने की। इस अवसर पर केरेडारी के पूर्व बीडीओ ने कहा की प्रखण्ड कर्मियों और स्थानीय लोगों के सहयोग और स्नेह को हम कभी भूल नहीं पाएंगे। स्थानांतरण व सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है। कभी भी अपने क्षेत्र के लोगों की समस्या से घबराना नहीं चाहिए। जहां तक हो सके उनका कार्य करने का काम करना चाहिए। पदाधिकारियों का आना- जाना लगा रहता है।
बता दें 1 वर्ष के कार्यकाल बीडीओ अमित कुमार का कार्य काफी सराहनीय रहा। उनका स्थानांतरण हो गया है। इन्होंने कार्य की बदौलत अपना छाप छोड़ गए हैं जिसे लोग भूल नहीं पाएंगे। वही विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान लिपिक उमेश कुमार ने कहा कि उनके कार्यकाल में लोगों को दैनिक जीवन में प्रबंधन का गुर सीखने का मौका मिला। विदाई समारोह के बाद सभी प्रखंड कर्मियों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर नए वीडियो विवेक कुमार, प्रधान लिपि उमेश कुमार, बीपीओ सुमन कुमार, पंचायत सचिव कुमकुम कुमारी, रोहित राज, रजनी कुमारी, दिपक कुमार दास, जई अशोक कुमार, दिलीप दास, नीलेश कुमार, बीएफटी उमेश कुमार स्वर्णकार, सचिन कुमार, चिरंजीव कुमार जितेंद्र कुमार साव, खुशवंत कुमार, वीरेन्द्र कुमार, बलराम राणा, मदन कुमार, ऑपरेटर मोहम्मद इमरान, अशोक कुमार, अभय कुमार, लेखापाल पुरान साव, रोजगार सेवक को गोवर्धन राम, हुसैन अंसारी, अनीश कुमार रवि, सूरज कुमार, सहित अन्य भी मौजूद थे।
No comments