तकनीकी शाखा की मदद से गुमशुदा लड़की बरामद, परिजनों को सुरक्षित सौंपा बड़कागांव/अशोक बंटी राज बड़कागांव थाना क्षेत्र से एक लड़की के गुम होने...
तकनीकी शाखा की मदद से गुमशुदा लड़की बरामद, परिजनों को सुरक्षित सौंपा
बड़कागांव/अशोक बंटी राज
बड़कागांव थाना क्षेत्र से एक लड़की के गुम होने का आवेदन 26 सितंबर को थाना में प्राप्त हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह बड़कागांव ने तत्काल सन्हा दर्ज कर गुमशुदा लड़की की तलाश शुरू कराई। पुलिस ने तकनीकी शाखा की मदद से कार्रवाई करते हुए गुमशुदा लड़की को सही-सलामत बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद 27 सितंबर 2026 को लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की तत्परता से लड़की की सकुशल बरामदगी होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।


No comments