लंबित भुगतान को लेकर ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा डीएम की चौखट पर,दिया ज्ञापन कन्नौज। अवनीश चंद्र उर्फ छोटे तिवारी अपने अपने क...
लंबित भुगतान को लेकर ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा डीएम की चौखट पर,दिया ज्ञापन

कन्नौज।
अवनीश चंद्र उर्फ छोटे तिवारी
अपने अपने क्षेत्रों में कराए जा चुके बिकास कार्यों के लंबित भुगतान सहित अन्य समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधि मंडल कलेक्ट्रेट मुख्यालय पहुंचा कर
जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया।
बताते चलें कि कलेक्ट्रेट मुख्यालय पहुंचे अलग अलग क्षेत्रों के प्रधानों के प्रतिनिधि मंडल में भिदासिन प्रधान ब्रजभान सिंह, महमूदापुर से अखिलेश कुमार, सारोतोप से नूर अली, दरियापुर पट्टी से देशराज दोहरे,डहलेपुर से भोलानाथ, गूरा से राधा शर्मा, खजुआ से रामेश्वर दयाल, कपूरपुर कटरी से रामलखन, खुर्रमपुर से राहुल कटियार, वैसापुर पट्टी से रामपाल सिंह, पैंदाबाद से हरीराम आदि कई ग्राम प्रधान(प्रशासक) कलेक्ट्रेट मुख्यालय पहुंचे।
सभी प्रधानों ने जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री से मुलाकात की और वार्ता कर पांच सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा।
प्रशासकों का कहना था कि, वित्तीय वर्ष 2026/2027 की कार्ययोजना अभी तक ई ग्राम राजस्व पोर्टल
पर फीड नहीं हुई है, इसकी कार्ययोजना की स्वीकृति को दिशा निर्देश जरी किए जाएं। प्रधानों का कहना था कि उनके क्षेत्रों में जो बिकास कार्य कराए जा चुके हैं, उनका लंबित भुगतान कराया जाए।
डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को दिए गए ज्ञापन को लेकर समस्याओं का निस्तारण अति शीघ्र कराने को कहा जिस पर डीएम सभी को आश्वासन दिया कि जल्द भुगतान कराया जाएगा।
No comments