FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए वितरित की 500 मच्छरदानियां

चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए वितरित की 500 मच्छरदानियां केरेडारी /अशोक बंटी राज  चट्टी बरिया...

चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए वितरित की 500 मच्छरदानियां


केरेडारी /अशोक बंटी राज 


चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा सीएसआर पहल के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, केरेडारी (कोदवे) की छात्राओं के बीच 500 मच्छरदानियों का वितरण किया गया। यह पहल परियोजना प्रमुख, धनंजय श्रीखंडे के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। इसका उद्देश्य आवासीय विद्यालय में रहने वाली छात्राओं को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव प्रदान करना तथा उनके लिए सुरक्षित, स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना है।

मच्छरदानियों के वितरण से छात्राओं को मच्छरों से होने वाले संक्रमणों से बचाव में सहायता मिलेगी। विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की। यह पहल आसपास के समुदायों में स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं बाल कल्याण को बढ़ावा देने के प्रति चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं