तिर्वा कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपी कन्नौज। अवनीश चंद्र उर्फ छोटे तिवारी गैंगस्टर एक्ट मामले में फरार चल रहे ...
तिर्वा कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपी
कन्नौज।
अवनीश चंद्र उर्फ छोटे तिवारी
गैंगस्टर एक्ट मामले में फरार चल रहे आरोपी को तिर्वा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताते चलें कि, कन्नौज पुलिस कप्तान विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत तिर्वा कोतवाली पुलिस को मंगलवार को सफलता हांथ लगी।
कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला के नेतृत्व में तिर्वा पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान फरार चल रहे एक युवक को तिर्वा बेला वाया औरैया मार्ग पर बलनपुर गांव के निकट गप्पचरिया मार्ग की ओर जाने वाले रास्ते से संदेहास्पद परिस्थित में गिरफ्तार कर लिया।
पूंछताँछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुमित कठेरिया पुत्र सुरेश चंद्र निवासी बलनपुर तिर्वा बताया।
पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी युवक गैंगस्टर एक्ट मामले में फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेशा किया गया है।
No comments