आठ विश्वविद्यालयों के बीच राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज बड़ौत। संवाददाता- नितिन पांचाल जनता वैदिक कॉलेज में शुक्रवार को महाविद्याल...
आठ विश्वविद्यालयों के बीच राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज
बड़ौत।
संवाददाता- नितिन पांचाल
जनता वैदिक कॉलेज में शुक्रवार को महाविद्यालय की शताब्दी एवं हीरक जयंती समारोह के तहत राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता में मेरठ, रोहतक समेत विभिन्न विश्वविद्यालयों की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन जिला पंचायत मथुरा के अध्यक्ष किशन सिंह ने फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों के बीच लीग मुकाबले खेले गए। मैदान पर खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
मुकाबले देखने के लिए कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ खेल प्रेमियों की भी भीड़ रही। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
उद्घाटन समारोह में कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।
इस दौरान कॉलेज समिति के सचिव योगेंद्र सिंह, महक सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल राठी सहित कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी और खेलप्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता को लेकर कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल रहा।
No comments