स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर ही बेहतर और स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ सकते हैं : अरुण ऋषि स्वर्गीय पीवीयूएनएल में स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता का आयोजन, कर्...
स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर ही बेहतर और स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ सकते हैं : अरुण ऋषि स्वर्गीय
पीवीयूएनएल में स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता का आयोजन, कर्मचारियों एवं परिजनों को दिए स्वस्थ दिनचर्या के टिप्स
पतरातू /अशोक बंटी राज
पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) की ओर से कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अरन्या भवन में 01 अक्टूबर 2026 को विशेष स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अरुण ऋषि स्वर्गीय ने स्वस्थ शरीर, संतुलित दिनचर्या और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ए.के. सहगल, स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष रेनू सहगल, जीएम (प्रोजेक्ट) बिष्णु दत्ता दाश, जीएम (एफएम) प्रशांत पाटिल, जीएम (ऑपरेशन) अरुण कुमार सिंह, जीएम (कमिशनिंग) आर.के. निरंजन सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।




No comments