FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, बिना फिटनेस एवं परमिट के वाहन संचालन पर होगी कड़ी कार्रवाई~ डीएमNews

 स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, बिना फिटनेस एवं परमिट के वाहन संचालन पर होगी कड़ी कार्रवाई~ डीएम कन्नौज  जिलाधिकारी आशुतोष मो...

 स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, बिना फिटनेस एवं परमिट के वाहन संचालन पर होगी कड़ी कार्रवाई~ डीएम

कन्नौज  जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला स्कूल वाहन सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। 



कन्नौज

ब्यूरो अवनीश चंद्र उर्फ छोटे तिवार


 बैठक में स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट, सुरक्षा मानकों तथा विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि जनपद में विद्यालय/महाविद्यालय/संस्थाओं के नाम से कुल 703 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। वाहन-4 पोर्टल के अनुसार 38 वाहनों की फिटनेस समाप्त है तथा 132 वाहन परमिट फेल अथवा बिना परमिट के संचालित पाए गए हैं। 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना वैध फिटनेस एवं परमिट के किसी भी स्कूली वाहन का संचालन कतई न होने दिया जाए। ऐसे वाहनों को तत्काल गैराज में खड़ा कराया जाए तथा वाहन के गैराज में खड़े होने के फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। स्कूली वाहनों के संचालन से संबंधित निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं फिटनेस गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि परिवहन विभाग द्वारा चिन्हित सभी विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर उन्हें स्पष्ट रूप से सुरक्षा मानकों, फिटनेस एवं परमिट संबंधी अनिवार्य प्रावधानों से अवगत कराया जाए। साथ ही बिना वैध फिटनेस एवं परमिट वाले वाहनों की नोटिस दी जाए, इसके बावजूद यदि कोई विद्यालय बिना वैध फिटनेस अथवा परमिट वाले वाहन का संचालन कराता पाया जाता है, तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई के साथ विद्यालय की मान्यता समाप्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने स्तर से विद्यालयों में स्कूली वाहन सुरक्षा मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराएं तथा समय-समय पर इसकी निगरानी करें। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक विद्यार्थी को सुरक्षित, मानकयुक्त एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध हो।
बैठक में अपर जिलाधिरी देवेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुश्री इज्ज्या तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण तथा विद्यालय प्रबंधक/प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं