*सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा स्टाल, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी* बड़ौत| रिपोर्टर- नितिन पांचाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक ...
*सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा स्टाल, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी*
बड़ौत|
रिपोर्टर- नितिन पांचाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनपद भर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।
इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गांव लोयन में आंगनवाड़ी केन्द्र पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्टाल के जरिए महिलाओं और ग्रामीणों को कई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इनमें पोषण अभियान, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन और बाल विकास से जुड़ी योजनाएं शामिल थीं। कार्यकर्ताओं ने यह भी बताया कि इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए कैसे आवेदन करें और किन कागजातों की जरूरत होगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप शामिल एससी मोर्चा के जिला महामंत्री सतेन्द्र मौर्य ने कहा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक देश के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान अमरेश, सुषमा,रीता तोमर,ममता, रश्मि,बबीता,उमेश,कमलेश, शिवानी, मीना कुमारी आदि मौजूद रहे।
No comments