अवैध स्टोन क्रशरों के विरुद्ध जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सदर एवं पदमा प्रखंड में 09 अवैध स्टोन क्रशर सील, प्राथमिकी की कार्रवाई; गिट्टी ल...
अवैध स्टोन क्रशरों के विरुद्ध जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
सदर एवं पदमा प्रखंड में 09 अवैध स्टोन क्रशर सील, प्राथमिकी की कार्रवाई; गिट्टी लदा ट्रक जब्त
हजारीबाग/अशोक बंटी राज
उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर सहायक समाहर्ता पूर्वा अग्रवाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम द्वारा सदर एवं पदमा प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। जिले में अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशरों की सूचना प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा जांच एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया। कार्रवाई के क्रम में सदर प्रखंड अंतर्गत मेरू में संचालित छह अवैध स्टोन क्रशरों तथा सिलवार में एक अवैध स्टोन क्रशर को सील करने की कार्रवाई की गई। वही पदमा प्रखंड के सरैया क्षेत्र में संचालित दो अवैध स्टोन क्रशरों को भी सील किया गया।



No comments