FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

NML /KD परियोजना ने टोरी साइडिंग से 500वीं कोयला रैक का रचा नया कीर्तिमान.

NML /KD परियोजना ने टोरी साइडिंग से 500वीं कोयला रैक का रचा नया कीर्तिमान. केरेडारी /हजारीबाग Ashok Banty Raj NML केरेडारी कोयला  खनन परिय...

NML /KD परियोजना ने टोरी साइडिंग से 500वीं कोयला रैक का रचा नया कीर्तिमान.


केरेडारी /हजारीबाग
Ashok Banty Raj


NML केरेडारी कोयला खनन परियोजना ने टोरी पब्लिक साइडिंग से 500वीं कोयला रैक के सफल प्रेषण के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा विद्युत संयंत्रों को निर्बाध कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में परियोजना की उत्कृष्ट कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तथा कोयला प्रेषण विभाग के विभागाध्यक्ष अमित कुमार के कुशल नेतृत्व एवं समर्पित प्रयासों से संभव हो सका। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना ने साइडिंग संचालन से जुड़े सभी हितधारकों को उनके अमूल्य योगदान, समर्पण एवं समन्वित प्रयासों के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि 500वीं कोयला रैक का सफल प्रेषण परियोजना की परिचालन उत्कृष्टता, टीम भावना तथा राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के प्रति एनएमएल केरेडारी कोयला खनन परियोजना की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं