FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

गांव की बात अभियान में चौपालों पर गूंजे विकास के मुद्दे शिक्षाNews

 बड़ौत  संवाददाता -नितिन पांचाल  गांव की बात अभियान में चौपालों पर गूंजे विकास के मुद्दे शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और बुनियादी सुविधाओं को लेकर ...

 बड़ौत 

संवाददाता -नितिन पांचाल 

गांव की बात अभियान में चौपालों पर गूंजे विकास के मुद्दे
शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और बुनियादी सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं


बड़ौत। ‘गांव की बात-चौधरी रामवीर के साथ’ जनसंवाद अभियान के तहत गुरुवार को बड़ौत विधानसभा क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर हटाना, सिनौली, गाधी और बड़ौत शहर के वार्ड नंबर-5 में जनसंपर्क एवं चौपाल संवाद का आयोजन किया गया।

चौपालों में ग्रामीणों, बुजुर्गों, किसानों, व्यापारियों और युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर क्षेत्र की समस्याओं और विकास की जरूरतों को प्रमुखता से उठाया।
संवाद के दौरान सड़क, जल निकासी, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, युवाओं के रोजगार, खेल सुविधाओं और विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

 ग्रामीणों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं बताते हुए उनके समाधान की मांग रखी। इस दौरान क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।


आर्थिक तंगी से नहीं रुकेगी पढ़ाई
चौपाल में संकल्प व्यक्त किया गया कि बड़ौत क्षेत्र के किसी भी होनहार छात्र-छात्रा की पढ़ाई आर्थिक तंगी के कारण नहीं रुकने दी जाएगी। 

इसके साथ ही गांवों और शहर के वार्डों में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कराने, युवाओं को स्वरोजगार के लिए ब्याज मुक्त सहयोग उपलब्ध कराने तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए व्यवस्थित खेल मैदान तैयार कराने की बात कही गई।
हर वर्ग की भागीदारी
सुल्तानपुर हटाना में सोहनवीर, भीम प्रधान, राजफूल प्रधान, ओमवीर कश्यप, अजीत कश्यप, राहुल, धर्मवीर, अर्जुन कुमार, राजू कश्यप और पारस आदि मौजूद रहे। सिनौली में कृष्ण दत्त शर्मा, योगेंद्र, रकमपाल, पवन कुमार, जहां सिंह, पप्पू कश्यप, शीशपाल, उमेश शर्मा और रशीद खान आदि ने सहभागिता की।
गाधी में रामशरण दत्त, रामवीर शर्मा, जय सिंह, विकास, सतीश शर्मा, भूरे, ओमवीर, अयूब और इंतजार आदि मौजूद रहे। वहीं बड़ौत शहर के वार्ड नंबर-5 में हाजी शरीफ, जावेद, मौ. रहीमुद्दीन, त्रिवेंद्र, बब्लू मेंबर, जयपाल और समीर अहमद आदि ने चौपाल में अपनी बात रखी।
विकास में सहयोग का भरोसा
सभी स्थानों पर नागरिकों ने जनसंवाद अभियान की सराहना की। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। चौपालों में इस बात पर विशेष जोर रहा कि समस्याओं का समाधान केवल आश्वासन से नहीं, बल्कि सतत संवाद और धरातल पर काम के जरिए सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं