FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

मां विंध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने रोमी चौक और आसपास के गांवों में निकाला जागरूकता जुलूस।

मां  विंध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने रोमी चौक और आसपास के गांवों में निकाला जागरूकता जुलूस। पदमा हजारीबाग  अशोक बंटी राज  पदमा हजारीबाग स्थ...

मां  विंध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने रोमी चौक और आसपास के गांवों में निकाला जागरूकता जुलूस।


पदमा हजारीबाग 

अशोक बंटी राज 


पदमा हजारीबाग स्थित मां विंध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में 'लिंगानुपात में सुधार' विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. पूजा कुमारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने रोमी चौक और आसपास के ग्रामीण इलाकों में जागरूकता रैली निकाली। हाथों में बैनर, तख्तियां और "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए प्रशिक्षुओं ने गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को समाज में घटते लिंगानुपात के प्रति जागरूक किया तथा बेटियों के अधिकार व शिक्षा का संदेश दिया। मौके पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. पूजा कुमारी ने कहा कि समाज के संतुलित और समावेशी विकास के लिए लिंगानुपात में सुधार अत्यंत आवश्यक है। बेटियों को समान अवसर और सम्मान देकर ही हम एक सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।

एनएसएस अधिकारी प्रो. अविनाश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के अभियानों से ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक सोच का प्रसार होता है। युवाओं की यह पहल समाज में जारी लिंग भेद को समाप्त करने में मील का पत्थर साबित होगी। महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों की गरिमामयी मौजूदगी में आयोजित इस अभियान को सफल बनाने में प्रशिक्षुओं—प्रियंका, दीपक, मुकेश, गायत्री, आबिद, बिपिन, दीपक ऋषि, लक्ष्मी, मनीष, प्रियांशु, अमित, दीक्षा, नेहा, अनामिका, संगम और सचिन ने प्रमुखता से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।



ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं