पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की पहल पर मृतक परिवार को मिला 16 लाख रुपए का मुआवजा केरेडारी हजारीबाग Ashok Banty Raj केरेडारी। प्रखंड क्षेत्र क...
पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की पहल पर मृतक परिवार को मिला 16 लाख रुपए का मुआवजा
केरेडारी हजारीबाग
Ashok Banty Raj
केरेडारी। प्रखंड क्षेत्र के बेलतु निवासी मोहम्मद आसिन एवं उनकी पुत्री की कंपनी की गाड़ी से हुई सड़क दुर्घटना में मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने टंडवा मुख्य पथ को जाम कर दिया और मृतक परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री योगेंद्र साव तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों एवं मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर कंपनी प्रबंधन एवं संबंधित लोगों से वार्ता करते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने के लिए पहल की। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की पहल और वार्ता के बाद मृतक परिवार को 16 लाख रुपए मुआवजा दिलाया गया।
इस दौरान पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक परिवार ने अपने दो सदस्यों को खोया है, जिसकी भरपाई किसी भी राशि से संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना सभी की जिम्मेदारी है और परिवार को हरसंभव सहयोग दिलाने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के मौके पर पहुंचकर पहल करने और मृतक परिवार को मुआवजा दिलाने के प्रयास की सराहना की मौके पर रविंद्र गुप्ता, गणेश कुमार, राजेंद्र प्रजापति, मकसूद आलम, नईम अंसारी, बेलतु मुखिया जितनी देवी बसीर, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद शमशुल, सफ़र राजा, सुरेश महतो, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, लखन साव, बालेश्वर साव, अजय सिंह सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग



No comments