विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल से दस्तावेज नवीस संघ की हड़ताल समाप्त, निबंधन का रास्ता साफ LPC की अनिवार्यता खत्म, खतियान की छायाप्रति से होगा...
विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल से दस्तावेज नवीस संघ की हड़ताल समाप्त, निबंधन का रास्ता साफ
LPC की अनिवार्यता खत्म, खतियान की छायाप्रति से होगा निबंधन; आम लोगों को मिलेगी राहत।
हजारीबाग झारखंड
अशोक बंटी राज
हजारीबाग। निबंधन कार्यालय में पिछले कई दिनों से जारी दस्तावेज नवीस संघ की हड़ताल शुक्रवार, 21 अगस्त को समाप्त हो गई। निबंधन प्रक्रिया में आ रही तकनीकी एवं व्यावहारिक कठिनाइयों को लेकर संघ के सदस्य 5 अगस्त से हड़ताल पर थे। विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल के बाद निबंधन कार्यालय के पदाधिकारियों और संघ के अध्यक्ष-सचिव के बीच वार्ता हुई। वार्ता में संघ की मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया। हड़ताल समाप्त होने के साथ ही निबंधन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अब जमीन या संपत्ति के निबंधन के लिए एलपीसी की अनिवार्यता नहीं होगी। वहीं मूल खतियान के स्थान पर खतियान की छायाप्रति के आधार पर भी दस्तावेज निबंधित किए जा सकेंगे। दस्तावेज निष्पादन के लिए वंशावली का सत्यापन किसी जनप्रतिनिधि से कराया जाना आवश्यक होगा। रजिस्टर-2 में रैयत का नाम और खाता संख्या होना जरूरी रहेगा, जबकि अब प्लॉट नंबर की अनिवार्यता नहीं होगी। निबंधन प्रक्रिया में फर्जीवाड़े पर भी सख्ती बरतने का निर्णय लिया गया है। दस्तावेज लेखन में फर्जी कागजात का इस्तेमाल किए जाने और मामला सत्यापित होने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग



No comments