PB-NW CMP के जीएम सुब्रत कुमार दास अब होंगे NML के नए CEO, बड़कागांव हजारीबाग Ashok Banty Raj Barkagaon - सुब्रत कुमार दास को NTPC लिमिट...
PB-NW CMP के जीएम सुब्रत कुमार दास अब होंगे NML के नए CEO,
बड़कागांव हजारीबाग
Ashok Banty Raj
Barkagaon - सुब्रत कुमार दास को NTPC लिमिटेड की खनन इकाई, NML के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्ति किया गया। बड़कागांव NML पकरी बरवाडीह परियोजना में ऊर्जा एवं खनन क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का समृद्ध अनुभव रखने वाले सुब्रत कुमार दास NTPC के एक अनुभवी एवं कुशल नेतृत्वकर्ता हैं। पकरी बरवाडीह परियोजना प्रमुख सुब्रत कुमार दास को एनटीपीसी लिमिटेड की खनन इकाई, एनएमएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्ति किया गया। विद्युत अभियंत्रण (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में स्नातक श्री दास ने वर्ष 1989 में एनटीपीसी में एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने लंबे और गौरवशाली कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी का दायित्व संभालने से पूर्व श्री दास NML पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना एवं PB - NW CMP के परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। उनके नेतृत्व में परियोजना ने परिचालन उत्कृष्टता, सुरक्षा मानकों, हितधारक सहभागिता तथा सतत विकास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने परियोजना के समग्र विकास एवं संगठनात्मक उद्देश्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अपने कार्यकाल के दौरान श्री दाश ने NTPC के सिंगरौली, तालचेर कणिहा, कॉर्पोरेट सेंटर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उनकी दूरदर्शी सोच, परिणामोन्मुखी कार्यशैली तथा मानव-केंद्रित नेतृत्व के लिए उन्हें व्यापक रूप से सराहा जाता है।
NTPC माइनिंग लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति संगठन द्वारा उनकी नेतृत्व क्षमता, अनुभव और कार्यकुशलता पर व्यक्त विश्वास का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में NTPC माइनिंग लिमिटेड परिचालन उत्कृष्टता, तकनीकी नवाचार, सतत विकास तथा उत्तरदायी खनन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। NTPC माइनिंग लिमिटेड तथा NML पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के कर्मचारियों, सहयोगियों एवं हितधारकों ने श्री दास को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उल्लेखनीय है कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी, NTPC माइनिंग लिमिटेड का दायित्व संभालने के साथ-साथ सुब्रत कुमार दास NML पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे। इससे परियोजना में नेतृत्व की निरंतरता बनी रहेगी तथा चल रही विकास एवं परिचालन गतिविधियों को और गति मिलेगी।


No comments