मां विंध्यवासिनी कॉलेज एजुकेशन में आयोजित होगा दो दिवसीय योग कार्यक्रम पदमा हजारीबाग। Ashok Banty Raj पदमा हजारीबाग योग फेडरेशन' द्वार...
मां विंध्यवासिनी कॉलेज एजुकेशन में आयोजित होगा दो दिवसीय योग कार्यक्रम
पदमा हजारीबाग।
Ashok Banty Raj
पदमा हजारीबाग योग फेडरेशन' द्वारा मां विंध्यवासिनी कॉलेज आफ एजुकेशन में 18 एवं 19 अगस्त को दो दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होने जा रहा है। महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं सहित आसपास के क्षेत्र के लोग इस आयोजन का लाभ ले पाएंगे। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. जितेंद्र झा ने कहा कि कार्यक्रम दो योगासन नेशनल चैंपियन शत्रुंजय कुमार एवं विकास कुमार दास द्वारा संचालित होगा। प्राचार्य डॉ. चेतलाल प्रसाद ने आसपास के ग्रामीणों से अपील किया है आधिकारिक संख्या में सम्मिलित होकर इस कार्यक्रम का लाभ उठाएं।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग


No comments