FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

केरेडारी में सड़क हादसा, पिता-पुत्री की मौत, मां गंभीर रूप से घायल।

केरेडारी में सड़क हादसा, पिता-पुत्री की मौत, मां गंभीर रूप से घायल। आक्रोशित परिजनों ने बड़कागांव केरेडारी मुख्य सड़क को किया जाम। केरेडारी ...

केरेडारी में सड़क हादसा, पिता-पुत्री की मौत, मां गंभीर रूप से घायल।


आक्रोशित परिजनों ने बड़कागांव केरेडारी मुख्य सड़क को किया जाम।


केरेडारी हजारीबाग 

Ashok Banty Raj 


15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की रात हजारीबाग जिले के केरेडारी के लिए दु:खदाई रहा। हजारीबाग टंडवा मुख्य सड़क राज्य पथ संख्या 07 के केरेडारी थाना क्षेत्र के देसवारी गांव के समीप शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बेलतू गांव निवासी आसीम अंसारी अपनी पत्नी और पुत्री के साथ बाइक से जोको गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान देसवारी के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में पिता और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर फरार वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है। वहीं आक्रोशित परिजनों ने 16 अगस्त को हजारीबाग टंडवा मुख्य सड़क को पतरा कलां के समीप  पिता पुत्री के शव को रख कर सड़क जाम कर दिया है। खबर लिखे जाने तक कोई समझौता नहीं हुआ था।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!