बारियातु पंचायत सचिवालय में पीएम आवास पल्स सूची के सत्यापन के लिए हुई ग्रामसभा। केरेडारी हजारीबाग Ashok Banty Raj केरेडारी के बारियातु पंचा...
बारियातु पंचायत सचिवालय में पीएम आवास पल्स सूची के सत्यापन के लिए हुई ग्रामसभा।
केरेडारी हजारीबाग
Ashok Banty Raj
केरेडारी के बारियातु पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के संभावित लाभुकों की सूची के सत्यापन को लेकर ग्रामसभा किया गया। बारियातु पंचायत में आयोजित ग्रामसभा की अध्यक्षता मुखिया नीतू कुमारी ने की, जबकि संचालन पंचायत सचिव रजनी कुमारी ने की। ग्रामसभा में पीएम आवास योजना के संभावित लाभुकों की सूची का सार्वजनिक रूप से पढ़ा गया। उपस्थित ग्रामीणों, वार्ड सदस्यों एवं लाभुकों को सूची की जानकारी दी गयी। मौके पर योजना की पारदर्शिता सुनिश्चित करने एवं वास्तविक पात्र लाभुकों के चयन पर विस्तृत चर्चा की गयी। जिसमें ग्रामीणों में हो हल्ला होना शुरू हो गया। दरअसल पूरे पंचायत में कुल 499 लाभुकों का आवेदन ऑनलाइन किया गया था। जिस पर सरकार द्वारा जांच की गई। जिसमें कुल 118 लाभुको का ही नाम सूची में शामिल था। जांच टिम द्वारा सही से जांच नही होने से कारण कई आवास हिन गरीब परिवारों का फिर आवास नही मिल पाएगा। इस मामला को पहल करते हुए। कई ग्रामीण प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार से मिले। बीडीओ ने बताया कि जिन लाभुक का नाम लिस्ट से हट गया है। और योग हैं। वो लाभुक आवेदन दे।प्रक्रिया के तहत आवास हिन गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा। सूची में किसी प्रकार की त्रुटि, आपत्ति या संशोधन संबंधी जानकारी समय पर उपलब्ध कराने का आग्रह किया।


No comments