FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

राहुल दुबे गैंग के गुर्गे के बीच मुठ भेड़, दो अपराधी घायल दो हथियार, पर्चा बरामद।

राहुल दुबे गैंग के गुर्गे के बीच मुठ भेड़, दो अपराधी घायल दो हथियार, पर्चा बरामद। हजारीबाग झारखंड  अशोक बंटी राज  झारखंड राज्य में एक तरफ छात...

राहुल दुबे गैंग के गुर्गे के बीच मुठ भेड़, दो अपराधी घायल दो हथियार, पर्चा बरामद।


हजारीबाग झारखंड 

अशोक बंटी राज 


झारखंड राज्य में एक तरफ छात्रों एवं सरकार पर संकट दूसरी ओर अपराधी और पुलिस में मुठभेड़। जी हां आपने सही सुना। शुक्रवार की अहले सुबह लगभग 03 बजे से 04 बजे की बीच भुरकुंडा/ गिद्दी पुलिस एवं राहुल दुबे गैंग के गुर्गे के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठ भेड़ में दो अपराधी घायल हुए हैं। घायलों में बादल कुमार और मोहित कुमार उर्फ पीटर शामिल है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया है। वही एक अपराधी पुलिस की चकमा देकर भागने में सफल हो गया। मौके से दो हथियार, गोली, खोखा, पर्चा एवं मोबाइल पुलिस ने कब्जा कर लिया है। इस पर पुलिस की भनक लगी थी की भुरकुंडा की और से राहुल दुबे के कुछ गुर्गे गिद्दी थाना क्षेत्र के कोलियरी व ट्रांसपोर्ट रोड के आस-पास बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए मोटरसाइकिल से आए हैं। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी मो इक़बाल हुसैन, उरीमारी प्रभारी रथू उरांव एवं पुलिस पदाधिकारी शस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पुराना कांटा घर रोड के आस पास साधन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति भुरकुंडा की ओर से आते दिखे। जब उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो, वे बाइक घुमाकर भागने लगे। इस दौरान बाइक गिर गई और सभी जंगल की ओर भागने लगे। जंगल में छिपकर अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। इसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में दो व्यक्ति घायल हो गए।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं