FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

स्क्रैप के वाहन से एनटीपीसी को कोई लेना देना नहीं, छापे गए समाचार पत्रों का किया खंडन।

स्क्रैप के वाहन से एनटीपीसी को कोई लेना देना नहीं, छापे गए समाचार पत्रों का किया खंडन। टंडवा चतरा Ashok Banty Raj    टंडवा : चतरा जिला के ...

स्क्रैप के वाहन से एनटीपीसी को कोई लेना देना नहीं, छापे गए समाचार पत्रों का किया खंडन।


टंडवा चतरा

Ashok Banty Raj 

 

टंडवा : चतरा जिला के टंडवा 15 मार्च 2026 को कुछ समाचार पत्रों में नॉर्थ करणपुरा परियोजना से संबंधित कथित स्क्रैप अनियमितताओं की खबरें प्रकाशित हुई हैं, जो एनटीपीसी के संज्ञान में आई हैं। इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि समाचारों में उल्लिखित स्क्रैप सामग्री एनटीपीसी की नहीं है। यह सामग्री स्क्रैप हैंडलिंग एवं डिस्मेंटलिंग से संबंधित है, जो भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड द्वारा नियुक्त ठेकेदार के कार्यक्षेत्र का हिस्सा है।एनटीपीसी स्क्रैप निपटान से जुड़े सभी कार्यों में निर्धारित दिशानिर्देशों एवं संविदात्मक प्रावधानों के अनुरूप पारदर्शी और सुव्यवस्थित प्रक्रियाओं का पालन करता है। उक्त मामले में एनटीपीसी की कोई भूमिका नहीं है। इस मामले को एनटीपीसी से जोड़कर प्रकाशित की जा रही खबरें भ्रामक तथा तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। मीडिया से अपेक्षा है कि ऐसी खबरों के प्रकाशन से पूर्व तथ्यों का समुचित सत्यापन किया जाए, ताकि संगठन की प्रतिष्ठा पर अनावश्यक प्रभाव न पड़े। इसकी जानकारी प्रेस स्पष्टीकरण कर कार्यपालक (नैगमिक संचार) नॉर्थ करणपुरा के मोहिनी कुमारी ने दी हैं।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं