FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

NML/CBCMP के पांच दिवसीय फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न।

NML/CBCMP के पांच दिवसीय फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न। केरेडारी हजारीबाग  Ashok Banty Raj  चट्टी-बरियातु कोयला खनन परियोजना की CD - CSR प...

NML/CBCMP के पांच दिवसीय फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न।



केरेडारी हजारीबाग 

Ashok Banty Raj 


चट्टी-बरियातु कोयला खनन परियोजना की CD - CSR पहल के तहत आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन शनिवार को पगार क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मंगलवार को परियोजना प्रमुख धनंजय श्रीखंडे द्वारा किया गया था।

इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया, जिनमें जोरदाग, चट्टी बरियातू और पगार के स्थानीय गांवों की 13 टीमें, तथा CISF एसआईएसएफ पगार कैंप और एनएमएल सीबीसीएमपी की एक-एक टीम शामिल थीं। पूरे पांच दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह आयोजन परियोजना प्रभावित गांव (PAV) के प्रतिभागियों और CBCMP कर्मचारियों के बीच टीमवर्क और सामुदायिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था।

शुरुआती लीग मुकाबलों के बाद कड़े मुकाबलों के बीच जोरदाग ए, जोरदाग बी, चट्टी बरियातू गांव और CISF की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचे। शानदार प्रदर्शन करते हुए चट्टी बरियातू गांव और सीआईएसएफ की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में सीआईएसएफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 12-12 ओवर के इस मैच में सीआईएसएफ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चट्टी बरियातू गांव की टीम 85 रन पर ऑल आउट हो गई, जिससे सीआईएसएफ ने शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह में परियोजना प्रमुख धनंजय श्रीखंडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीआईएसएफ कमांडेंट दीपक कुमार, चट्टी बरियातु के मुखिया जाहिरलाल महतो, सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र रजक, पूर्व मुखिया सुंदर गुप्ता सहित सीबीसीएमपी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं