FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Breaking News

latest

KD कोल माइंस विस्थापितो के लिए NTPC समर्पित

KD कोल माइंस विस्थापितो के लिए NTPC समर्पित: AGM एस पी गुप्ता। Keredari Hazaribagh  केरेडारी : NTPC के केरेडारी कोल माइंस अंतर्गत पड़ने वाले...

KD कोल माइंस विस्थापितो के लिए NTPC समर्पित: AGM एस पी गुप्ता।


Keredari Hazaribagh 


केरेडारी : NTPC के केरेडारी कोल माइंस अंतर्गत पड़ने वाले विस्थापित प्रभावित भू रैयतों के लिए NTPC /KD प्रबंधन समर्पित है। इस संदर्भ एनटीपीसी केरेडारी कोल माइंस के AGM एसपी गुप्ता ने मीडिया को बताया कि प्रबंधन द्वारा जमीन का मुआवजा विस्थापन के पूर्व पुनर्वास और समुचित रोजगार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। अब तक 13 सौ से अधिक विस्थापित प्रभावित भू रैयतों को MDO के माध्यम रोजगार दिया गया है। वहीं प्रबंधन द्वारा तकनीकी शिक्षा उच्च शिक्षा स्वास्थ समेत अन्य कार्य CSR मद से किया जा रहा है। जिसके तहत क्षेत्र में मेडिकल कैंप की सुविधा मुफ्त दवाइयां समेत अन्य उपकरण बाटे जा रहे हैं। इसके साथ ही क्षेत्र के विस्थापित प्रभावित विद्यालयों में स्कूली छात्र छात्राओं के बीच शिक्षण सामग्री शिक्षा कीट स्कूल बैग भी दिया जा रहा है। वहीं विभिन्न स्कूलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देकर प्रोत्साहित किया जा रहा हैं। वहीं छात्राओं के स्वास्थ के लिए सुरक्षा कीट का वितरण स्कूलों के माध्यम से किया जा रहा है। वहीं प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है।साथ हीं क्षेत्र पेड़ पौधे भी लगाए जा रहे हैं! एनटीपीसी प्रबंधन विस्थापित प्रभावित भू रैयतों के हर एक बिंदु पर गंभीरता पूर्वक विचार करती है जो आगे भी जारी रहेगा।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं