कोल माइनिंग NEFI काउंसिल मीटिंग का समापन। हजारीबाग झारखंड हजारीबाग स्थित कोल माइनिंग परियोजनाओं में 30 से 31 जनवरी 2026 तक दो दिवसीय नैश...
कोल माइनिंग NEFI काउंसिल मीटिंग का समापन।
हजारीबाग झारखंड
हजारीबाग स्थित कोल माइनिंग परियोजनाओं में 30 से 31 जनवरी 2026 तक दो दिवसीय नैशनल एग्जिक्युटिव फेडरेशन ऑफ़ इंडिया का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस बैठक में देशभर की विभिन्न एनटीपीसी परियोजनाओं से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक की शुरुआत पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग परियोजना के परियोजना प्रमुख सुब्रत कुमार दास के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने एसोसिएशन के सभी प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कर्मचारियों के कल्याण को सुदृढ़ करने के लिए सामूहिक संवाद और सहभागिता के महत्व पर बल दिया।इसके पश्चात सभी NEFI प्रतिनिधियों द्वारा स्वर्गीय कुमार गौरव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj




No comments