FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

अगली बार गाड़ियों पर नहीं, लोगों पर चलेगी गोली राहुल दुबे ।

अगली बार गाड़ियों पर नहीं, लोगों पर चलेगी गोली राहुल दुबे । कोयला परियोजना पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी। केरेडारी ...

अगली बार गाड़ियों पर नहीं, लोगों पर चलेगी गोली राहुल दुबे ।


कोयला परियोजना पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी।


केरेडारी हजारीबाग

अशोक बंटी राज 


केरेडारी एवं टंडवा थाना क्षेत्र स्थित सीसीएल के चंद्रगुप्त कोल परियोजना में कार्यरत सुश्री इंफ्रा स्ट्रक्चर कंपनी के वाहनों पर हुई गोलीबारी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना के बाद कुख्यात राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान के जरिए इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कंपनी प्रबंधन को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। 

सोशल मीडिया पर वायरल किए गए कथित प्रेस बयान में गैंग की ओर से दावा किया गया है कि सोमवार रात करीब 10 बजे कंपनी के वाहनों पर की गई फायरिंग उनके लोगों द्वारा अंजाम दी गई. बयान में कंपनी से जुड़े एक अधिकारी का नाम लेते हुए कहा गया कि यह हमला केवल चेतावनी देने और उनकी "आंखें खोलने" के उद्देश्य से किया गया था.


कर्मचारियों को निशाना बनाने की धमकी


बयान में आगे और भी गंभीर धमकियां दी गई हैं. गैंग ने कहा है कि यदि कंपनी उनकी बातों को नजरअंदाज करती रही तो अगली बार निशाना केवल वाहन नहीं होंगे, बल्कि वहां काम करने वाले कर्मचारी और अधिकारी भी हो सकते हैं. चेतावनी में कहा गया है कि भविष्य में ड्राइवर, मुंशी या अन्य स्टाफ को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस धमकी के सामने आने के बाद परियोजना क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच भय का माहौल है। वही सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं। पुलिस सोशल मीडिया पर जारी बयान की सत्यता की जांच करने के साथ-साथ फायरिंग की घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना ने एक बार फिर कोयला क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गिरोहों और रंगदारी से जुड़े मामलों को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

केरेडारी थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने मामले की पुष्टि की है और कहां है कि इस प्रकार की घटना घटी है हालांकि इसमें किसका हाथ है इसकी जांच चल रही है और जांच के उपरांत उचित कार्रवाई भी की जाएगी और जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है पुलिस उस तक जल्दी ही पहुंचेगी और उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं