ब्रह्माकुमारीज केरेडारी के द्वारा योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी सरिता बहन ने सिखाया मानसिक शांति के लिए राजयोग की विधि केरेडारी ...
ब्रह्माकुमारीज केरेडारी के द्वारा योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम
ब्रह्माकुमारी सरिता बहन ने सिखाया मानसिक शांति के लिए राजयोग की विधि
केरेडारी हजारीबाग
Ashok Banty Raj
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर राजयोग सेवाकेंद्र केरेडारी तथा उच्च विद्यालय गर्रीकलां में शारीरिक योग , प्राणायाम और आसन के साथ साथ राजयोग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को तनाव , चिड़चिड़ापन, गुस्सा इत्यादि मनोविकारों पर विजय पाने के लिए कई गुर सिखाए गए।
राजयोग सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी सरिता बहन ने योग को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने सभी से सुबह उठने के बाद योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि राजयोग के निरंतर अभ्यास से शरीर की कई बीमारियों से बचाव होता है और व्यक्ति स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवन जी सकता है। उन्होंने राजयोग को सकारात्मक विचारों का खजाना बताते हुए आज के समय में मन को नकारात्मकता से दूर रहने के भी सुझाव दिए। अंत में सभी ने गहन शांति हेतु ॐ ध्वनि प्राणायाम तथा राजयोग मेडिटेशन किया। बीके भीम भाई ने बच्चों के ध्यान केंद्रित के लिए कई एक्टिविटी भी कराए तथा विजुलाइजेशन प्रक्रिया भी समझाया। उच्च विद्यालय गर्रीकलां के प्राचार्य रामजीवन सर ने ब्रह्माकुमारी संस्थान के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस पावन मौके पर उच्च विद्यालय के शिक्षक तथा ब्रह्माकुमारी संस्थान के कई सदस्य और सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहें।



No comments