CHP प्रणाली से प्रवाहित हुआ कोयला, NML-KD ने हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि। Keredari Hazaribagh केरेडारी NML केरेडारी कोयला खनन परियोजना ने ...
CHP प्रणाली से प्रवाहित हुआ कोयला, NML-KD ने हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि।
Keredari Hazaribagh
केरेडारी NML केरेडारी कोयला खनन परियोजना ने कोयला हैंडलिंग अवसंरचना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपने कोल हैंडलिंग प्लांट (CHP) एवं कैंटिलीवर कन्वेयर प्रणाली का 20 जून को सफल लोड ट्रायल संपन्न किया। यह ट्रायल परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना के दूरदर्शी नेतृत्व में संपन्न हुआ, जो परियोजना के एकीकृत कोयला हैंडलिंग तंत्र के पूर्ण संचालन की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। ट्रायल के दौरान डंप हॉपर से सर्ज हॉपर तक नवस्थापित कन्वेयर नेटवर्क के माध्यम से कोयले का सफल प्रवाह स्थापित किया गया। साथ ही सिम्प्लिसिटी कैंटिलीवर कोल डिस्चार्ज सिस्टम को भी सफलतापूर्वक संचालित किया गया। विशेष उपलब्धि यह रही कि पहली बार एकीकृत CHP प्रणाली के माध्यम से कोयले की फीडिंग एवं क्रशिंग सफलतापूर्वक की गई। यह सफलता परियोजना, संचालन तथा अनुरक्षण टीमों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है, जिससे परियोजना अब पूर्ण कमीशनिंग और बढ़ी हुई उत्पादन क्षमता की ओर अग्रसर हो गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj


No comments