चंद्रगुप्त परियोजना लम्बे समय बाद कोल डिस्पैच शुरू, विपरीत स्थितियों में सुशी कंपनी के जीएम आर एस यादव रैयतों के दिल जीतने में सफल केरेडा...
चंद्रगुप्त परियोजना लम्बे समय बाद कोल डिस्पैच शुरू,
विपरीत स्थितियों में सुशी कंपनी के जीएम आर एस यादव रैयतों के दिल जीतने में सफल
केरेडारी हजारीबाग
Ashok Banty Raj
केरेडारी/टंडवा : पिछले पांच साल से अधर में लटका सीसीएल के चंद्रगुप्त कोल परियोजना से कोयले की बिक्री रविवार से आरंभ हो गयी। बताया गया कि एनटीपीसी प्लांट के लिये चार हाइवा कोयला उड़सू रोड से रवाना हुआ। बताया गया कि चंद्रगुप्त में कोयले की उत्पादन तो हो रही थी परन्तु डिस्पैच को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को देर शाम तक त्रिपक्षीय वार्ता हुई जिसमें खनन कंपनी सुशी की ओर से 110 लोगों को रोजगार देने तथा सोसाइटी के माध्यम से एक करोड़ का ठेका स्थानीय को देने संबंधी अन्य मांगों पर सहमति देने के बाद डिस्पैच रविवार से आरंभ हो गया। स्थानीय प्रमुख सुनीता देवी, मुखिया महेश साव, विकास कुमार, प्रेम रंजन, मुकेश ठाकुर,रामा सोनी,अनिल,मो आरिफ तथा सुन्दर गुप्ता ने बताया कि कोयले की डिस्पैच आरंभ होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बताया गया कि चंद्रगुप्त में दस लाख टन कोयले की स्टाक है। सीसीएल के सीएमडी नीलेंदू कुमार ने वित्तीय साल 26-27 में 4.5 मिलियन टन कोल उत्पादन का लक्ष्य रखा है।



No comments