केरेडारी में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा शुरू केरेडारी हजारीबाग केरेडारी: झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक द्वारा परीक...
केरेडारी में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा शुरू
केरेडारी हजारीबाग
केरेडारी: झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक द्वारा परीक्षा दिनांक 03/02/2026 से आयोजित माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट 2026 की परीक्षा केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में संचालित की जा रही है। इसके लिए प्रखंड क्षेत्र में कुल 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां मैट्रिक परीक्षा में 1372 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में 547 परीक्षार्थी भाग ले रहें हैं। पहले दिन प्रखंड के कुल चार परीक्षा केंद्रों में मैट्रिक के 1372 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के एक परीक्षा केन्द्र में कुल 547 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। मैट्रिक परीक्षा केन्द्र के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों में मध्य विद्यालय कराली, प्लस टू उच्च विद्यालय केरेडारी, एस एस हाई स्कूल केरेडारी एवं उच्च विद्यालय गर्रीकलां का नाम शामिल है जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र के लिए मध्य विद्यालय कराली का नाम शामिल है। इस संदर्भ में जिला प्रशासन का आदेश ज्ञापांक के आलोक में केरेडारी अंतर्गत वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) एवं इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) सैद्धान्तिक परीक्षा केंद्रों में निषेधाज्ञा आदेश जारी की है। वही केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में 4 परीक्षा केन्द्रों में संचालित किया गया हैं। परीक्षाओं के शांतिपूर्ण, कदाचार-मुक्त संचालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत सभी परीक्षा केन्द्रों के बाहर निषेधाज्ञा लागू की गई है। परीक्षा के दौरान प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी व्यवस्था की गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित किया गया है। वहीं, केंद्राधीक्षकों द्वारा भी जैक के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है।
परीक्षार्थियों ने भी अनुशासित रहकर परीक्षा में भाग लिया।जिससे अब तक किसी भी प्रकार की कदाचार की सूचना नहीं मिली है। वहीं पहले दिन की परीक्षा का केरेडारी अंचल अधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल ने भ्रमण कर भी जायजा लिया है। वही प्रखंड प्रशासन आम नागरिकों से अपील किया है कि वे निषेधाज्ञा आदेश का पालन करें एवं परीक्षा के सफल संचालन में सहयोग प्रदान करें।ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj


No comments