FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

PVUNL में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन।

PVUNL में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन। ‘ एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण, विजेताओं को किया गया सम्मानित पतरातू...

PVUNL में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन।


‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण, विजेताओं को किया गया सम्मानित


पतरातू रामगढ़ 

Ashok Banty Raj 



पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम में कर्मचारियों, उनके परिवारजनों तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पर्यावरण सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता एवं प्रतियोगितात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ए.के. सहगल, मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), पीवीयूएनएल, अनुपम मुखर्जी, कार्यकारी निदेशक (परियोजना निर्माण), जे.सी. पात्रा, मनीष खेतरपाल एवं बिष्णु दत्ता दास, महाप्रबंधक (परियोजना) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की।

पर्यावरण सप्ताह का प्रमुख आकर्षण “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में लगभग 800 पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण रहा। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति पीवीयूएनएल की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती है, बल्कि परियोजना क्षेत्र में हरित आवरण के विस्तार एवं वैधानिक ग्रीन बेल्ट विकास के लक्ष्य को भी आगे बढ़ाती है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कर्मचारियों, उनके परिवारजनों तथा सहयोगी संगठनों की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि स्वच्छ, हरित एवं टिकाऊ भविष्य के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास ही सफलता की कुंजी है। “आज लगाया गया प्रत्येक पौधा, आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और सुरक्षित भविष्य का एक संकल्प है।”

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!