NML केरेडारी में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस। केरेडारी हजारीबाग अशोक बंटी राज NML केरेडारी कोयला खनन परियोजना में ...
NML केरेडारी में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।
केरेडारी हजारीबाग
अशोक बंटी राज
NML केरेडारी कोयला खनन परियोजना में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर संस्कृति महिला समिति की उपाध्यक्ष मीनाक्षी सक्सेना भी विशेष रूप से उपस्थित रही। योग सत्र का संचालन महिला पतंजलि योग समिति की राज्य कार्यकारिणी सदस्य शीला सिंह ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग तनाव को कम करने, शारीरिक लचीलापन बढ़ाने, मानसिक एकाग्रता विकसित करने और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का आधार है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ कर्मचारी ही सुरक्षित, अनुशासित और उत्पादक कार्यस्थल का निर्माण करते हैं।बइस अवसर पर "स्वस्थ कर्मचारी, सुरक्षित कार्यस्थल, सशक्त राष्ट्र" का संदेश दिया गया तथा सभी ने नियमित योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग


No comments