FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

NML चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

NML चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।  केरेडारी हजारीबाग  अशोक बंटी राज  NML चट्टी ब...

NML चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस। 


केरेडारी हजारीबाग 

अशोक बंटी राज 



NML चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना में रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पूरे उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" रही। कार्यक्रम में NML के CBCMP के परियोजना प्रमुख धनंजय श्रीखंडे तथा संस्कृति महिला समिति की अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीखंडे की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर परियोजना के कर्मचारियों, उनके परिजनों तथा टाउनशिप के निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विशेषज्ञ योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

इस अवसर पर योग को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति तथा स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने योग के प्रति उनकी जागरूकता और स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाया।



ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं